Surprise Me!

घर से नाराज़ होकर निकली किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, तेज बहाव में बह गई | SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

2026-06-17 2 Dailymotion

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी के नहर में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह घर में किसी बात से नाराज़ होकर निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी ने देवरिया शाखा नहर में अचानक छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका।